सतबरवा: ताबर गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात हुई। सुबह घटना की जानकारी हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी है। महिला की पहचान 28 वर्षीय जाहिदा बीवी पति शमशाद अंसारी के रूप में हुई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।