जतारा: नन्ही टेहरी राधापुर: गांवों में अंडरग्राउंड ड्रेनेज से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर
टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत राधापुर और नन्ही टेहरी में विकसित किए जा रहे अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम का कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, चैंबर निर्माण और ग्रे वॉटर प्रबंधन प्रणाली का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद कर फीडबैक भी लिया।