बंडा: ग्राम बहरोल में जन चौपाल का आयोजन किया गया
Banda, Sagar | May 7, 2026 ग्राम बहरोल में एस डी एम के निर्देश पर तहसीलदार मोहित जैन द्वारा गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे से जामुन के पेड़ के नीचे जन चौपाल आयोजित की गई। जिसमें मिशल जांच, फौती नामांतरण, हिस्सा बतांकन या नामों में भिन्नता जैसी समस्याएं थी, उन्हें मौके पर ही हल किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, पटवारियों के साथ एस डी ओ डब्ल्यू आर डी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।