बारां: रिद्धिका कालोनी में गैस कनेक्शन के लिए खोदा गड्ढा बना मौत का गड्ढा, नालियां अवरुद्ध होने से मकानों में आ रहा है पानी
Baran, Baran | Apr 1, 2025 बारां शहर की रिद्धिका कालोनी में गैस कनेक्शन के खोदा गड्ढा मौत का गड्ढा बना हुआ है। संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के चलते एक दर्जन से ज्यादा मकान वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नालियां अवरूद्ध होने से घरों के पाइप लाइनों में पानी भर गया। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले गैस कनेक्शन के गड्ढा खोदा जिसमें पानी निकल आया व गैस लाइन नहीं मिली ।