बारां: हिंदू नववर्ष पर शहर में निकली शोभायात्रा में एक युवक हुआ बेहोश, समय पर सीपीआर देकर बचाई गई जान
Baran, Baran | Mar 31, 2025 हिंदू नववर्ष पर निकली शोभायात्रा के दौरान एक युवक अचानक बेहोश हो गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद समिति सचिव सिद्धार्थ शर्मा और भारत विकास परिषद के हितेश खंडेलवाल ने त्वरित निर्णय लेते हुए युवक को लगातार सीपीआर दिया। समय पर मिली इस सहायता से युवक को अनहोनी से बचाया जा सका।