छबड़ा: बारां: छबड़ा पुलिस ने 20 किलो 281 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Chhabra, Baran | Mar 31, 2025 छबडा पुलिस ने सोमवार को अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा 20 किलो 281 ग्राम सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। हरिकिशन पुत्र राधाकिशन निवासी मंगरोडा थाना फतेहगढ जिला गुना मध्य्प्रदेश से मोटरसाईकिल के पीछे बंधे प्लास्टिक के सफेद कट्टे को खोलकर देखा तो कट्टा अवैध अफीम डोडा चुरा से भरा हुआ था जिसका तोल करने पर कट्टे का वजन 20 किलो 281 ग्राम होना पाया।