बारां: कोटा रोड स्थित पब्लिक पार्क में सर्व समाज छात्रावास संघर्ष समिति की बैठक हुई आयोजित
Baran, Baran | Mar 31, 2025 सर्व समाज छात्रावास संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को सायं 4 बजे के करीब कोटा रोड पब्लिक पार्क पर आयोजित की गई। समिति महामंत्री रामसिंह नायक ने बताया कि सभी समाजों के अध्यक्षगणों से मिलकर एक कमेटी बनाई जाएगी, जो आगामी कुछ दिनों में छात्रावास की जमीन के मुद्दे को लेकर जयपुर में बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे।