खेरागढ़: सोरा गांव में दुर्गा मंदिर से घंटों की चोरी, पुलिस तलाश में जुटी
थाना सैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोरा में स्थित दुर्गा मां मंदिर से बीती रात चोर घंटों को चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मंदिर के महंत राम भरोसी बाबा ने ग्रामीणों को दी, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। चोरी की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटन