उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का लोकार्पण करते हुए कहा... भटलो के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी
____________________________________________
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भटलो के सोनरा टोला से गंगापुर मार्ग में सन्नई नाला पुल का लोकार्पण किया। पुल का निर्माण सेतु विकास निगम ने दो करोड़ 91 लाख 78 हजार रुपए की लागत से किया है। पुल की कुल लम्बाई 45 मीटर है। इसके साथ 410 मीटर सीसी रोड भी बनाई गई है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के बन जाने से भटलो की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। इसके साथ दो और पुलों की भी सौगात मिल गई है। भटलो गांव में अब सिलपरा से गंगापुर भटलो रोड तथा भटलो से रतहरा रोड का भी लाभ मिलेगा। भटलो के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। भटलो गांव के बड़ा टोल में सड़क निर्माण के लिए एसडीएम 60 मीटर में जमीन उपलब्ध कराएं। हाईस्कूल और अस्पताल से जुड़ी समस्याओं का संबंधित अधिकारी निदान कराएं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीएम बाढ़ पीड़ित घरों में मुआवजा वितरण का सत्यापन कर लें। हर बाढ़ पीड़ित को शासन के मापदण्डों के अनुसार मुआवजा दें।
समारोह में सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि रीवा, प्रदेश की सर्वाधिक विकास कार्यों वाली विधानसभा में से एक है। इस विधानसभा में भी भटलो को विकास कार्यों का सर्वाधिक लाभ मिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री जी देश विरोधी ताकतों के सामने झुकेंगे नहीं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होगा। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री जी की विशेष कृपा से भटलो गांव में हर वार्ड और मोहल्ले में विकास के कार्य हुए हैं। भटलो गांव उप मुख्यमंत्री जी के मन में बसता है। समारोह में जनपद सदस्य श्री विकास चतुर्वेदी तथा सरपंच कौशल प्रसाद लोनिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यपालन यंत्री एसपी तिवारी ने निर्माण कार्य का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में श्री राजेश पाण्डेय, श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री राजेश यादव, एसडीएम हुजूर जितेन्द्र तिवारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Office Of Rajendra Shukla Jansampark Madhya Pradesh
#Rewa #रीवा