कासगंज: विकास भवन में 'जीरो पॉवर्टी उत्तर प्रदेश' अभियान को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई
मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई इस बैठक में निर्धन परिवारों के उत्थान के लिए कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य चिह्नित गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।