सुनेल: कादरनगर में शराबी पुत्र ने घर में लगाई आग, घर हुआ तबाह
Sunel, Jhalawar | Mar 28, 2026 सुनेल थाना क्षेत्र के कादर नगर गांव में एक शराबी पुत्र ने नशे की हालत में उसी के घर में आग लगा दी।जिससे पूरा घर जल कर खाक हो गया।पीड़ित पिता धन्नालाल ने शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि उसके पुत्र कन्हैयालाल ने नशे की हालत में मकान में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से पूरा घर जलकर खाक हो गया।वहीं बंधी पांच बकरियां भी झुलस गई जिसमें से तीन बकरियां की मौत हो गई।