इटावा में आंधी के दौरान बड़ा हादसा टला, महिला के गले से चंद इंच दूर गिरा टीन शेड
90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी में उड़ते टीन शेड से बाल-बाल बची महिला
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत
इटावा में मंगलवार शाम और रात को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे और टीन शेड धराशायी हो गए। जिले में सैकड़ों पेड़ गिरने और विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं।
इसी दौरान एक महिला उस समय बाल-बाल बच गई जब तेज हवाओं में उड़कर आया एक भारी टीन शेड उसके गले से महज कुछ इंच की दूरी पर आकर गिरा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला अचानक हुए इस हादसे से घबराकर पीछे हटती दिखाई दे रही है। यदि टीन शेड कुछ इंच भी इधर-उधर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने इसे महिला की किस्मत और ईश्वर की कृपा बताया।
आंधी के कारण जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा और कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
#Etawah #etawahnews #storm #heatwave
Orai, Jalaun | Jun 10, 2026