सपा सांसद नारायणदास अहिरवार ने हाल ही में सपा नेताओं पर लिखे मुकदमों के मुद्दे पर की प्रेस वार्ता
उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित 50 नामजद और 200 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में सांसद नारायणदास अहिरवार ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण और एकतरफा बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। सांसद नारायणदास अहिरवार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश में महंगाई, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम और युवाओं के भविष्य से जुड़ी नीट परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक होने से आम जनता और किसान बेहद परेशान हैं। इन जनहित के मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया था। उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के दौरान भारी भीड़ जुटी और धक्का-मुक्की हुई, लेकिन उनके कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसा ही कुछ दिन पूर्व उरई आए मंत्री मनोज पांडे के काफिले में भी भारी भीड़ जुटी, मगर पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। सुनिए और क्या कुछ कहा सपा सांसद नारायणदास अहिरवार ने।
Orai, Jalaun | Jun 10, 2026