जगदलपुर: संभागीय धुरवा समाज कार्यालय, जगदलपुर में आयोजित धुरवा समाज की सामाजिक बैठक में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा हुए सम्मिलित
सोमवार दोपहर 2 बजे जगदलपुर में संभागीय धुरवा समाज कार्यालय में ध्रुवा समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में शामिल होने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी ध्रुवा समाज के कार्यालय पहुंचे। बैठक के दौरान में समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।बैठक में ध्रुवा समाज के आगामी दिनों की कार्ययोजना तैयार की गई।