पोटका: विधायक संजीब सरदार ने आदिवासी बहुल गांवों के लोगों से एकजुट रहने की अपील की
पोटका विधायक संजीब सरदार ने आदिवासी बहुल गांवों ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर लोगों से अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट रहने की अपील की। विधायक सरदार ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहतरीन और योग्य प्रत्याशी का चयन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से जागरूक होकर मतदान करने की अपील की।