चरपोखरी: पड़रिया हत्याकांड: तीसरे दिन भी आरोपी की पहचान नहीं हुई, जांच तेज
चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में हुए युवती हत्याकांड के मामले में तीसरे दिन भी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। जबकी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। बताया जाता है की इस मामले में आरा के एक युवक पर युवती को झारखंड से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।