खूंटपानी: पान्ड्राशाली स्थित रूंगटा की रेलवे साइडिंग से उड़ते धूलकणों से ग्रामीण परेशान, बंद करने की मांग तेज
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पांड्राशाली रेलवे स्टेशन के समीप रूंगटा स्टील प्लांट चाईबासा-चाईलियामा से जुड़ी रेलवे साइडिंग से उड़ रहे धूलकणों के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानी के विरोध में शनिवार दोपहर लगभग एक बजे जनसभा आयोजित की गई। भूमि बचाओ संघर्ष समिति, खूंटपानी के नेतृत्व में आयोजित इस जनसभा में क्षेत्र के रैयतों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और मुंडा-मानकियो