बरहेट: राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर अनंत भगवान के जयकारे गूंजे, श्रद्धालुओं ने धारण किया अनंत सूत्र
शुक्रवार को बरहेट प्रखण्ड क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में पंडित राजीव पांडे ने विधि विधान से अनंत भगवान की कथा सुनाएं तथा विधि विधान से पूजा अर्चना कराई । भगवान की कथा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति से आयोजित किया।