हमीरगढ़: मंगरोप-भीलवाड़ा रोड पर सड़क निर्माण बना मुसीबत, 2 महीने से जगह-जगह खुदाई से राहगीरों को हो रही परेशानी
हमीरगढ़। मंगरोप-भीलवाड़ा मार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य अब राहगीरों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब दो महीने से सड़क निर्माण का काम चल रहा है, लेकिन निर्माण के दौरान कई जगहों पर पूरे रास्ते की खुदाई कर दी गई है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।