चांपा: बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में अवैध रेत और पत्थर के परिवहन पर की गई कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर और 1 हाइवा किया गया जब्त
जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में अवैध रेत और पत्थर की परिवहन के विरुद्ध पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। बम्हनीडीह पुलिस देहात भ्रमण रवाना हुए थे. इसी दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर रेत से भरे, 2 ट्रैक्टर पत्थर से भरे और 1 हाइवा रेत से भरे को जब्त किया गया है. सभी वाहनों को बम्हनीडीह थाना के सुपुर्द में रखा गया है।