पटना ग्रामीण: जीतन राम मांझी का बयान, जब मैं मुख्यमंत्री था तो लालू मुझे हटाने के लिए 35 विधायक लाए थे
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजद को दलित विरोधी बताया है। शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं जो एक दलित हूं, जब मैं मुख्यमंत्री था तो लालू प्रसाद यादव 35 विधायक लेकर मुझे मुख्यमंत्री के पद से हटाने के लिए राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास गए थे।