पटना ग्रामीण: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और एकनाथ शिंदे होटल मौर्या पहुंचे, आरती उतारकर किया स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार शाम करीब 6 बजे होटल मौर्या पहुंचे। जहां आरती उतार कर और तिलक लगाकर दोनों का स्वागत हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेपी नड्डा और एकनाथ शिंदे पटना पहुंचे हैं। वहीं इस दौरान भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।