गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: गांधी मैदान में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लोगों को किया जागरूक
विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर गया के गांधी मैदान में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।शिविर में उपस्थित चिकित्सकों की टीम ने लोगों को हाइपरटेंशन के प्रति जागरूक किया। डॉक्टरों ने रविवार की सुबह 10 बजे बताया कि हाइपरटेंशन को “साइलेंट किलर” कहा जाता है।