बख्शी का तालाब: काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद, टूटने से बचा परिवार
ऑपरेशन किरण के तहत थाना इटौंजा पुलिस ने पारिवारिक विवाद का काउंसलिंग और आपसी सुलह-समझौते के जरिए शांतिपूर्ण समाधान कराया। पुलिस ने पति-पत्नी की बातों को गंभीरता से सुनकर दोनों के बीच संवाद स्थापित कराया। सकारात्मक परामर्श के बाद दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने की सहमति जताई।