पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र में पिकअप ड्राइवर के साथ मारपीट और पिकअप छिनतई के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक पिकअप वाहन के ड्राइवर के साथ मारपीट की गई और पिकअप भी छीन लिया गया। इस मामले में सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जबकि छीनी गई पिकअप वाहन को भी बरामद कर लिया गया है।