पटना ग्रामीण: टेंपो चालक से लूट की झूठी कहानी का 4 घंटे में पर्दाफाश, पुलिस ने किया खुलासा
बेऊर थाना क्षेत्र में टेंपो चालक से हथियार के बल पर हुई लूट मामले का उद्वेदन पुलिस ने महज 4 घंटे में कर लिया है। सोमवार दोपहर 3:46 पर मामले की जानकारी देते हुए एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि टेंपो चालक के द्वारा मालिक और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी कहानी गढ़ी गई थी और कथित लूटी गई राशि चालक ने स्वयं अपने किराए के मकान में छुपा कर रखा था