पटना ग्रामीण: हथियार के साथ फोटो वायरल करने के मामले में एक विधि विरुद्ध बालक सोशल मीडिया पर किया गया निरुद्ध
सोशल मीडिया के माध्यम से फुलवारी शरीफ थाना को सूचना मिली थी कि एक विधि विरुद्ध बालक के द्वारा हाथ में हथियार लेकर अपनी तस्वीर वायरल की गई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया है। सोमवार शाम 3:46 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।