पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 68 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 68 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार दोपहर 3:52 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि छापेमारी के क्रम में एक देशी पिस्टल,5 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, 5 ज्वेलरी,2 मोबाइल, 28060 रुपय नगद राशि, 266.915 लीटर अवैध शराब और 4 वाहन जब्त किए गए हैं।