पटना ग्रामीण: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने राबड़ी आवास में सरकारी चीजों की निगरानी के लिए भवन निर्माण विभाग को लिखा पत्र
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भवन निर्माण विभाग के मंत्री को पत्र लिख दिया है। सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पत्र के जरिए उन्होंने राबड़ी आवास में मौजूद सरकारी प्रॉपर्टी की निगरानी की मांग की है। नीरज कुमार ने कहा है कि पंखा, एसी, फर्नीचर, टोंटी, गीजर, शौचालय में लगे कमोड की निगरानी की मांग की है।