नदबई: CHO ने नदबई के बीसीएमओ को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की लंबित मांगों को लेकर 23 जून को जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन में नदबई खंड के CHO भी भाग लेंगे। इसे लेकर सोमवार को नदबई खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बीसीएमओ डॉ. राहुल कौशिक को ज्ञापन सौंपा।