कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्वाल मैदान मोहल्ले में बुधवार की दोपहर घर के अंदर मिला बुजुर्ग का शव,जांच में जुटी पुलिस
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्वाल मैदान मोहल्ले में स्तिथ एक घर में अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जानकारी मिलते ही मौके पर सदर कोतवाली प्रभारी व चौकी प्रभारी पहुंचे।सदर सीओ कमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक अरुण चन्द्र मिश्रा के मोहल्ले के लोगों ने उनको सूचना दी, मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा।