कन्नौज: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में यातायात पुलिस ने 48 वाहनों के काटे चालान, यह थी वजह
एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर चला यातायात पुलिस का अभियान। प्रेशर हॉर्न के 25 चालान ,पुलिस कलर और उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुए 22 वाहनों के तथा 01वाहन का ब्लैक फिल्म में चालान किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों व अवैधानिक रूप से हूटर ,सायरन ,लाल नीली बत्ती ,ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करे तथा हटाने के हिदायत दी गई l मंगलवार को यह अभियान जिले में दिखा।