महोबा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, मोदी मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Mahoba, Mahoba | Jun 18, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 जून को संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम गजल भारद्वाज और एसपी शशांक सिंह सहित अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के नमामि गंगे योजना, निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर, जिला कारागार, नए कचहरी भवन तथा अर्जुन सहायक परियोजना की समीक्षा भी करेंगें।