कोलेबिरा: हेठमा विद्युत ग्रिड का निरीक्षण कर रवि गुप्ता ने जल्द संचालन की उठाई मांग,सुनिये क्या बोले
सिमडेगा: भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने रविवार शाम 4 बजे हेठमा विद्युत ग्रिड का निरीक्षण कर जल्द संचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रिड लगभग तैयार है और इसके चालू होने से कुरडेग व केरसई के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध बिजली मिलेगी। साथ ही उन्होंने परियोजना में हुई देरी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।