धार: गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा, कलेक्टर ने स्वच्छ पेयजल व्यवस्था पर ज़ोर दिया
गणतंत्र दिवस तैयारियों की समीक्षा, कलेक्टर ने स्वच्छ पेयजल व्यवस्था पर दिया जोर।धार में सोमवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में 26 जनवरी 2026 को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए।