धार: धार में दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का विरोध, घंटा बजाकर मंत्री का पुतला दहन
धार में दूषित पानी से मौतों पर कांग्रेस का विरोध, घंटा बजाकर मंत्री का पुतला दहन।इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 17 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध तेज कर दिया है। सोमवार शाम करीब 6 बजे धार के मोहन टॉकीज चौराहे पर जिला, शहर कांग्रेस और युवक कांग्रेस ने संयुक्त रूप से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहनकिया।