धार: धार में सांसद सावित्री ठाकुर का जनसंवाद, आमजन की सुनीं समस्याएं
धार में सांसद सावित्री ठाकुर का जनसंवाद, दो सत्रों में सुनीं आमजन की समस्याएं।धार लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सोमवार 5 जनवरी को धार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।