धार: कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति में अनियमितता पर ग्राम पंचायत दिग्ठान के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया
धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत दिग्ठान में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज, नाली के दूषित पानी के पाइपलाइन में मिलने तथा वर्षों से पानी की टंकी की साफ-सफाई नहीं होने की जानकारी संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस किया गया है।