कांके: रांची के तमाड़ स्थित हारिन गांव में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, किसानों के फसलों को किया नष्ट
Kanke, Ranchi | Jun 12, 2024 रांची के तमाड़ स्थित हारिन गांव में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। जंगली हाथियों ने किसानों के फसल को नष्ट कर दिया। फसल नष्ट होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि फसल नष्ट करने के बाद जंगली हाथियों का झुंड जंगल की तरफ चला गया। बता दें कि झारखंड के विभिन्न इलाकों में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है।