कांके: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास शिव सेना ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2024 रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास शिव सेना ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गिरजाघर, मस्जिद पर हमला नहीं होता है सिर्फ हिंदू को ही टारगेट किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब हम चुप नहीं बैठेंगे।