घाटमपुर: हिरनी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, कार सवार घायल, रेफर किया गया
घाटमपुर क्षेत्र के हिरनी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वही कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।वही स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।