डॉ. अंबेडकर नगर: महू के पिगडंबर स्थित मेडिकैप्स चौराहे पर दोपहर 2 बजे लगा 1 किलोमीटर लंबा जाम
महू के पिगडंबर स्थित मेडिकैप्स चौराहे पर दोपहर 2 बजे 1 किलोमीटर का लंबा जाम रहा जो राऊ सर्कल के पुल तक रहा। गौरतलब है कि मेडिकैप्स की अनगिनत स्कूल कॉलेज की बसें जब चौराहा क्रास करती हैं तो जाम की नौबत बार बार आती है। जिला प्रशासन और देहात पुलिस इस मामले में पूरी तरह से उदासीन है।