झांसी: पहूच नदी किनारे बने श्मशान घाट पर 3 घंटे तक अंतिम संस्कार ताले में कैद रहा, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
Jhansi, Jhansi | Nov 2, 2026 पहूच नदी किनारे बने श्मशान घाट पर 3 घंटे तक ताले में कैद रहा अंतिम संस्कार, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम दरअसल झांसी में रविवार रात को श्मशान घाट पर ताला लगा होने के कारण लगभग 3 घंटे तक एक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिजनों का आरोप है कि चौकीदार श्मशान घाट के गेट पर ताला लगाकर शादी में चला गया। ताला देखकर परिजनों ने शव को बाहर ही रख लिया।