#कठघरे_में_कार्यशैली
सीएम भजनलाल शर्मा के गृह क्षेत्र भरतपुर में चल रहे पंचायत समिति चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आमजन द्वारा हठधर्मी एवं घमंडी ग्रामीण वृत्ताधिकारी (सीओ) की दबंगई एवं तुगलकी कार्यशैली से खाकी को बदनाम करने एवं पंचायतीराज चुनाव में घमंडी एवं हठधर्मी अधिकारी द्वारा मतदाताओं से दबंगई एवं गुंडई युक्त व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए गए है। आमजन के अनुसार घमंडी एवं हठधर्मी पुलिस अधिकारी हाथ में लाठी लेकर खुद को जिला एसपी समझता हुआ महिला एवं पुरुष मतदाताओं से दबंगई कर रहा था। उक्त विषय में जब हठधर्मी एवं घमंडी पुलिस अधिकारी का पक्ष जानने के लिए फोन कॉल किया गया तब घमंडी एवं हठधर्मी अधिकारी द्वारा खाकी की धज्जियां उड़ाते हुए पत्रकारों से भी बदतमीजी से बात की गई थी। सीएम भजनलाल शर्मा के गृह क्षेत्र में तैनात घमंडी एवं हठधर्मी पुलिस अधिकारी द्वारा की जा रही दबंगई एवं गुंडई ने खाकी पर सवालिया निशान लगा दिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 14 नवंबर 2026 को भरतपुर जिले की 3 पंचायत समितियों रूपवास, खानुआ और चिकोरा में चौथे चरण का मतदान चल रहा था तथा उसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे। क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव के चुनावी माहौल के बीच घमंडी एवं हठधर्मी ग्रामीण वृत्त अधिकारी (सीओ) के शर्मनाक एवं दबंगई युक्त व्यवहार का वीडियो साथ ही अपने घमंड के नशे में चूर हठधर्मी एवं घमंडी अधिकरी द्वारा पत्रकारों से भी की गई घमंड भरी बातचीत की ऑडियो भी जल्द जारी की जाएगी। सीएम के गृह क्षेत्र में चल रहे पंचायतीराज चुनाव के मतदान के दौरान घमंडी एवं हठधर्मी ग्रामीण वृत्त अधिकारी द्वारा महिला एवं पुरुष मतदाताओं को दिखाई गई दबंगई एवं गुंडई युक्त तुगलकी कार्यशैली साथ ही उक्त गंभीर आरोपों को लेकर घमंडी एवं हठधर्मी अधिकारी से उसका पक्ष जानने के लिए पत्रकारों द्वारा किए गए फोन कॉल पर भी दिखाए गए घमंड ने मीडिया में भी आक्रोश व्याप्त कर दिया है।
Nagar, Bharatpur | Nov 14, 2026