धमदाहा: जमीन विवाद पर प्रशासन हुआ सख्त, जांच के लिए पहुंचे एसडीएम-एसडीपीओ
धमदाहा :- भवानीपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और जमीन ब्रोकरों की सक्रियता को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी गांव में एक जमींदार की जमीन पर जबरन कब्जा करने तथा कीमती महोगनी के पेड़ काटने के मामले में शुक्रवार को अनुमंडल प्रशासन की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। मामले को लेकर ब्रह्मज्ञानी निवासी जोगेंद्र मंडल के पुत्र..