कवर्धा: सिंघनपुरी गांव के पास खड़े ट्रक में एक-एक कर पुलिस के तीन वाहनों का हुआ एक्सीडेंट, एक आरक्षक की मौके पर हुई मौत
कवर्धा सीटी कोतवाली अंतर्गत रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के सिंघनपुरी गांव के पास खड़ी ट्रक में पुलिस की तीन गाड़ियों का एक-एक कर एक्सिडेंट का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।पहले बाइक सवार आरक्षक ट्रक के पीछे जा घुसा।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।वही एक ASI, एक आरक्षक और डायल 112 का ड्राइवर घायल है।जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।