कवर्धा: 16 लाख की चावल घोटाला का हुआ खुलासा, शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक समेत 3 पर कार्यवाही
कवर्धा जिले में हुए लगभग 16 लाख की चावल घोटाला का अब खुलासा हुआ हैं। दरअसल, राशन घोटाले की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने पर सोसायटी संचालकों में हड़कंप मच गया हैं। बता दें कि, हितग्राहियों की शिकायत पर खाद्य अधिकारी ने जांच टीम गठित की।