कवर्धा: प्रयास विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 9 जून को
कवर्धा सत्र 2024-25 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए। आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 18 मई से 20 मई 2024 तक किया जाएगा। प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 9 जून को निर्धारित है।