कवर्धा: शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए अब 16 जवान 8 मोटर साइकिल पर दो शिफ्ट में पेट्रोलिंग अपराध रोकने में होगा कारगर साबित
शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए अब 16 जवान 8 मोटर साइकिल पर दो शिफ्ट में पेट्रोलिंग करेंगे। कोतवाली पुलिस ने तंग गलियों में मोटर साइकिल पर पेट्रोलिंग करना शुरू कर दी है। क्योंकि आमतौर पर गली- मोहल्लों में जहां पुलिस की चारपहिया वाहन नहीं पहुंच पाती हैं, वहीं असमाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं। पिछले कुछ महीने में हुई घटनाओं के बाद से पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है।