मुशहरी: समाहरणालय में मनरेगा मजदूरों का 117 दिनों से धरना जारी, भुगतान की मांग तेज
समाहरणालय परिसर में मनरेगा मजदूरों का धरना पिछले 117 दिनों से लगातार जारी है। जॉब कार्ड के तहत बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर मजदूर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। लंबा समय बीत जाने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर मजदूरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी मजदूरों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अप